पटना, दिसम्बर 31 -- वृद्धा पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर अपराधी ने एक बुजुर्ग से 1.43 लाख रुपये ठग लिये। बुधवार को अपराधी ने सचिवालय का कर्मचारी बनकर शास्त्रीनगर के एक बुजुर्ग को वृद्धा पेंशन कार्ड बनाने के लिए फोन किया। कहा कि उनका कार्ड बनकर तैयार है। मोबाइल पर मैसेज जाएगा उसे तत्काल कंर्फम करें ताकि कार्ड को बनाया जा सके। बुजुर्ग ने जैसे ही मोबाइल पर आए ओटीपी को साइबर ठग को बताया। उनके बैंक खाते से एक लाख 43 हजार कट गये। जब उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने इस संबंध साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शास्त्रीनगर के राजकुमार (60) वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कई महीनों से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए आवेदन भी दिया था। इस बीच एक साइबर ठग ने बुधवार को उनके मोबाइल पर फोन किया। उसने कहा कि वह सचिवालय से बोल रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.