हापुड़, अप्रैल 4 -- शहर में बंदरों और कुत्तों का आंतक बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पंजाबी कॉलोनी में घर के बाहर टहल रही एक वृद्ध महिला पर बंदरों के झुंड से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने किसी प्रकार बंदरों को वहां से खदेड़ा और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ले के लोगों ने पालिका के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। वहीं, घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शहर की पंजाबी कालोनी में 85 वर्षीय जमुना देवी अपने परिवार के साथ निवास करती हैं। शनिवार को वह अपने घर के बाहर टहल रही थीं। जब वह कालोनी में स्थित पार्क के पास पहुंची तो बंदरों के झुंडों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं तब तक बंदरों ने उनका पैर पकड़ लिया और उन्हें जख्मी कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.