फिरोजाबाद, सितम्बर 18 -- थाना लाइनपार क्षेत्र में घर में विवाद होने पर वृद्धा ने यमुना में छलांग लगा दी। बाद में वृद्धा को आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में निकाल लिया गया। वजीरपुर निवासी अतरश्री 61 का अपने पति राजवीर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वह गुस्से में घर से निकल आई। वह सीधे यमुना पर पहुंच गई। यमुना में छलांग लगा दी।लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया। गांव के लोगों उनकी तलाश शुरू कर दी। पता चलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने तलाश कराई। काफी प्रयासों के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। बताया है कि जनपद आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में उन्हें निकाल लिया। थाना प्रभारी लाइनपार ने कि बताया वृद्धा ने पति से विवाद पर यमुना में छलांग लगा दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.