वृद्धा को टहलाने के बहाने चेन छीनी, विरोध पर की मारपीट
देवरिया, मई 31 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गोपालपुर निवासी एक वृद्धा को रोज टहलाने ले जाने वाली महिला के खिलाफ छिनैती और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। गांव की एक महिला वृद्धा को प्रतिदिन टहलने के लिए बुलाती थी। गुरुवार की सुबह भी वंदना, पत्नी संतोष, ने बसन्ता पत्नी देवेन्द्र को कॉल कर तड़के टहलने के लिए बुलाया। आरोप है कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचने पर वंदना वृद्धा के जेवरात छीनने लगी। विरोध करने पर उसने वृद्धा के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल वृद्धा अचेत होकर गिर गई। परिजनों की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वंदना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.