फतेहपुर, जून 1 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद गांव में सोमवार सुबह 70 वर्षीय गिरिजा देवी बिंदकी-कुंवरपुर मार्ग पर पैदल जा रही थी। तभी एक बाइक ने टक्कर मार दी। गिरिजा देवी गंभीर घायल हो गई। बाइक सवार साहिल शेख तथा छोटू निवासी भदबा थाना मलवा भी घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों को मेडिकल कालेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...