कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- सैनी कोतवाली के भरेठा बाग निवासी विशाल पुत्र झुरईलाल ने तहरीर दी कि उसकी दादी राजरानी मौर्य गांव के ही रामनरेश यादव के यहां रहती है। शनिवार की दोपहर को दो अज्ञात युवक उसकी दादी के पास पहुंचे। गर्मी बहुत होने का हवाला देते हुए पीने के लिए पानी मांगा। दादी ने पानी दिया। इसी बीच युवकों ने दादी को झांसा दिया कि वे गहने की सफाई करते हैं। वह अपने गहने दे दें तो वे उनको साफ कर दें। झांसे में आई वृद्धा ने जेवर दे दिए। इसी बीच मौका पाकर युवक वहां से गायब हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.