लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- पैदल जाते समय एक वृद्ध महिला को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह जख्मी हो गई। इलाज के लिए प्राइवेट जानकी एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद अपनी बेटी के घर जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। बड़ागांव जिला शाहजहांपुर निवासी 75 वर्षीय बिटोली देवी मोहम्मदी आई थी। बस स्टेशन से अपनी बेटी के गांव पडरी जा रही थी। बैंक के पास पहुंचते ही अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए जानकी एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छुट्टी कराकर उनकी लड़की अपने गांव ले जा रही थी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर रास्ते में उसकी मां ने दम तोड़ दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.