दरभंगा, मई 10 -- संजय लाला,दरभंगा। फेकला थाना क्षेत्र के भटनी वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीया राम दुलारी देवी की मौत हो गई। मृतका स्व. कप्पल मुखिया की पत्नी थी। बताया जाता है कि वह मांग-चांगकर अपना जीवन यापन करती थीं। उनका बेटा बाहर रहता है और वह उससे अलग रहकर गुजर-बसर करती थीं। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह करीब छह बजे राम दुलारी देवी घर से थोड़ी दूर जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान तेज हवा चलने से एक पेड़ की भारी डाल टूटकर उनके सिर पर गिर गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और उन्हें उठाकर पहले घर लाया गया। यह भी पढ़ें- हल्की हवा में गिर रहे पेड़, बढ़ी लोगों की चिंता-पेज-4 प्लान की खबर का इनसेट इसके बाद इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका की भावो ने बताया कि राम दुलारी देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.