आगरा, अप्रैल 4 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से काल कलवित हुई वृद्धा की शिनाख्त गुरुवार की देर शाम हो सकी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन तलाशने के बाद कोतवाली पहुंचे। यहां जानकारी के बाद पुलिस ने मृतका की फोटो दिखाई। वृद्धा की मौत की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि गत गुरुवार की सुबह करीब पौने 12 बजे सोरों में भगवान वराह की मूर्ति के निकट सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, शिनाख्त नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम हाउस पर सुरक्षित रखवा दिया। शाम को मोहल्ला कटरा निवासी कुछ लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को बताया कि उनके परिवार की 85 वर्षीय लीलावती पत्नी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.