फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के घसिला डेरा निवासी 60 वर्षीय गोमती पत्नी सियाराम ने ने बताया कि वह भैस पालन करती है। गांव स्थित डेयरी मे भैंस का दूध देती है। जिसका पैसा उसके खाते मे आता है। पड़ोसी गांव रामपुर का रहने वाला युवक राणमस्तपुर गांव में जनसेवा केंद्र खोले हुए है। डेयरी के पैसे को चेक कराने तीन बार गई। हर बार अंगूठा लगवाने के बाद कहता था अंगूठा नहीं लग पा रहा है। जिसके बाद चार दिसंबर को कस्बे स्थित बैंक शाखा में पास बुक इंट्री कराने गई तो पता चला कि खाते से करीब नौ हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। थाना प्रभारी धनजंय सरोज ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.