उन्नाव, जून 17 -- बीघापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के निबई की रहने वाली वृद्धा की बुधवार सुबह मवेशी चरा कर घर लौटते समय सड़क पर गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी पर पर मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजनों के मुताबिक निबई गांव की रहने वाली 75 वर्षीय शिवनाथा पत्नी स्व. श्रीकृष्ण सुबह मवेशी लेकर घर वापस आ रही थी। घर के नजदीक ही सड़क पर गिरने से शिवनाथा की मौत हो गई। परिजनों ने मौत को लेकर पड़ोसी पर आते जाते समय प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया कि वृद्धा शिवनाथा को चक्कर आया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका शिवनाथा के कोई संतान नहीं थी। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतका शिवनाथा अपनी भतीजी साधना पत्नी सुरेंद्...