लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।निशातगंज तीसरी गली में 65 वर्षीय निर्मला देवी की हत्या के मामले में महानगर पुलिस ने सोमवार को उनकी बहू और किराएदार को जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।एसीपी महानगर अंकित कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी किराएदार राजन शर्मा मूल रूप से बिहार के सिवान जनपद के गौरया कुरी चंदौली का रहने वाला है। राजन शर्मा तीन साल से निर्मला के घर में किराए पर रह रहा था। निर्मला की बहू रंजना से राजन के प्रेम प्रसंग थे। निर्मला और रंजना का पति इसका विरोध करता था। इस लिए रंजना और राजन दोनों ने मिलकर निर्मला की हत्या कर दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...