गाजीपुर, मार्च 15 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में शनिवार को सड़क के नीचे सिंचाई की पाईप डालने को लेकर हुई मारपीट में वृद्धा की मौत के मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दिया। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें कि मानपुर गांव निवासी रामअवतार यादव ट्यूबवेल के पानी को खेतों की सिंचाई के लिए सड़क के उस पार ले जाने के लिए पाइप सड़क के नीचे से डाले हैं। इसी पाइप को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर लेखपाल और कानूनगो मौका मुआयना करने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग वहां पहुंच गए और सड़क के दूसरी ओर स्कूल होने का हवाला देते हुए पाइप डालने पर आपत्ति जताने लगे। देखते ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.