उन्नाव, मार्च 26 -- उन्नाव। वृद्धा की बीमारी से मौत होने पर गुरुवार शाम जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचे परिजन आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि परिजन मारपीट करते हुए हंगामा करने लगे। इमर्जेंसी में मौजूद गार्डो ने उन्हें समझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंधूहार मोहल्ला की रहने वाली वृद्धा शशिकला सिंह पत्नी स्व. जयराम की गुरुवार शाम हालत बिगड़ने पर बेटे योगेन्द्र ने जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दरम्यान वृद्धा के परिजन इमर्जेंसी पहुंच गए और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि परिजनों ने इमर्जेंसी में ही मारपीट शुरू कर दी। इसी दरम्यान इमर्जेंसी में मौजूद गार्डो ने परिजनों को समझा कर शांत कराया और अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.