जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लड़ौआ गांव निवासी मुना देवी 80 वर्षीय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मैके के लोगों द्वारा सूचना देने पर मुना देवी का शव जहानाबाद लाया गया। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त किये जाने पर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में लड़ौआ निवासी विनय कुमार ने बताया कि उसकी चाची मुना देवी एक माह पूर्व अपने मैके महनार थाना क्षेत्र के छोटिहां गांव में गई हुई थी। सोमवार को उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे। शव खोलने पर खून से सना मिला है। उन्होंने बताया कि मुना देवी नि:संतान थी। उनके पति का भी पूर्व में मौत हो चुका है। संपति को लेकर उनकी हत्या की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.