गंगापार, जून 13 -- वृद्धा की पिटाई में शामिल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। कुर्की कला गांव की रजनी देवी स्व उमाशंकर यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मई की रात दस बजे के लगभग खाना पीना करने के बाद घर के सामने छप्पर में सोने चली गई, कुछ देर बाद विपक्षी संजू यादव पुत्र राम बहादुर व राम बहादुर उसके पास पहुंच अकारण गाली-गलौज करने लगे, जब वृद्धा ने गाली-गलौज देने से मना किया तो पिता-पुत्र दोनों ने लात घुसों से जमकर पीटा, इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई। यह भी पढ़ें- इंदिरा आवास में रहने को लेकर बेटे व पोते ने वृद्धा को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...