वृद्धा की चेन लूटने वाले को गोली मारकर पकड़ा
कानपुर, जून 24 -- कानपुर, संवाददाता। नौबस्ता पुलिस ने हंसपुरम इलाके में मंगलवार देर रात मुठभेड़ में चेन स्नेचर्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है, जबकि साथी फरार हो गया। घायल को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी की पहचान हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के सागरपुरी निवासी गोलू के रूप में हुई है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी ने 23 मई को यशोदानगर के रवींद्र नगर में बुजुर्ग दुकानदार कुसुम अवस्थी से सिगरेट खरीदने के बहाने चेन लूट ली थी। वारदात के बाद गल्ला मंडी के एक पंप से पेट्रोल भी भरवाया था, जिसके बाद कैमरों की फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। फरार साथी व लूटी गई चेन की बरामदगी और उसे खरीदने वाले ज्वैलर्स की तलाश में तीन टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.