लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, संवाददाता। तालकटोरा पुलिस ने चेन लूट के आरोपी बाजारखाला भवानीगंज के सुमित गुप्ता उर्फ कृष्णकांत को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटी हुई चेन और एक मोबाइल बरामद हुआ है। तालकटोरा थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि वृद्धा उर्मिला श्रीवास्तव की चेन लूटकर सुमित भाग निकला था। पुलिस का दावा है कि नशे की लत और शाहखर्ची के लिए युवक लूट करने लगा।डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि राजाजीपुरम सेक्टर-11 ई ब्लॉक निवासी उर्मिला श्रीवास्तव 29 अप्रैल की दोपहर एक क्लीनिक से दवा लेकर लौट रहीं थी। अधिक गाड़ियां निकलने की वजह से वह सड़क पार नहीं कर पा रही थीं। यह भी पढ़ें- चेन स्नेचिंग का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा गया यह देख वहां से गुजर रही एक युवती ने उनको सड़क पार करवा दिया। मोहन भोग चौराहे के पास पीछे से आए सुमित ने उनके कंधे पर हाथ र...