अमरोहा, फरवरी 11 -- रहरा, संवाददाता। वृद्धा के अंतिम संस्कार के बाद स्नान के दौरान मंगलवार दोपहर गांव निवासी मजदूर गंगा में डूब गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका है। अंधेरा होने की वजह से पुलिस व गोताखोरों द्वारा रोका गया तलाशी अभियान बुधवार दिन निकलते ही फिर से शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव दढ़ियाल निवासी करीब 95 वर्षीया बाला देवी पत्नी प्रभु सिंह की सोमवार शाम मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर परिजन व गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए उसे थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजेपुर के सामने घाट पर लेकर पहुंचे। चिता सजाकर अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग स्नान करने लगे। इस दौरान गांव निवासी 50 वर्षीय राकेश पुत्र महिपाल गंगा में डूब गया। उसे डूबते हुए देखकर गांव के थान सिंह, सतवीर व विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.