सीवान, अप्रैल 5 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के डीएवी कॉलेज स्थित मस्जिद के समीप शनिवार की सुबह अपराधियों ने एक बुजूर्ग महिला से चेन छीन ली। चेन छिनने के बाद भागने के क्रम में अपराधियों ने फायरिंग भी की। पीड़ित महिला शहर के सोनार टोली निवासी सावित्री देवी है। पीड़िता ने इस घटना को लेकर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत भी की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि सावित्री देवी सुबह करीब 6.10 बजे टहलने के लिए घर से डीएवी कॉलेज की तरफ निकली थीं। जब वह मस्जिद के समीप पहुंची तो दो बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और जबतक वह कुछ समझ पाती कि इससे पहले ही गले में पहना सोने की चेन छिन लिए। चेन छिनने के बाद जब महिला ने हो-हल्ला की तो पास खड़ा एक युवक बाइक सवार अपराधियों को पकड़ना चाहा लेकिन तबत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.