देवघर, मार्च 14 -- देवघर। घरेलू रसोई गैस और कॉमर्शियल गैस की किल्लत को लेकर जब शुक्रवार को वृद्धा आश्रम काशीडीह चांदडीह देवघर के रसोई घर की पड़ताल की गई तो यह देखने को मिला कि रसोई गैस की जगह कोयले पर खाना बनाया जा रहा था। साथ ही रसोई घर में वृद्धा आश्रम के अलावे मूकबधिर एवं नेत्रहीन आवासीय विद्यालय काशीडीह चांदडीह देवघर में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए भी भोजन बनाया जाता है। वृद्धा आश्रम में रहने वाले वृद्ध महिला-पुरुष और आवासीय विद्यालय में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए एक साथ कोयले पर ही इस रसोई घर में भोजन बनाया जाता है। इस संबंध में जब वृद्धा आश्रम की केयर-टेकर एएनएम जूली पहाड़ी से बात की गई तो कहा कि वृद्धा आश्रम और मूकबधिर एवं नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के संचालक लोहिया विकलांग सेवा समिति के डायरेक्टर जयंकात यादव करते हैं, जो अभी ...