वृद्धा आगरा में स्वाइन फ्लू से संक्रमित, फिरोजाबाद में भर्ती
फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- आगरा के एक निजी अस्पताल में बुखार से पीड़ित वृद्धा उपचार के दौरान स्वाइन फ्लू संक्रमित हो गई। बुधवार शाम परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। इसके बाद उसे अस्पताल परिसर में बनाए गए स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। अब तक एक वृद्ध की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है तो जनपद में टूंडला में एक बालिका और फिरोजाबाद में एक मासूम में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर उनको आइसोलेट किया है। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरस्वती नगर निवासी 66 वर्षीय विरमा देवी पत्नी नाथूराम को पिछले दो सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत में सुधार नहीं होने परिजन पांच दिन पूर्व उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए थे। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.