अमरोहा, अप्रैल 17 -- लायनेस क्लब परिवर्तन की महिलाओं द्वारा अमरोहा स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत किया गया। क्लब की सदस्याओं ने अपने हाथों से भोजन बनाकर प्रेमपूर्वक परोसा और बुजुर्गों के साथ बैठकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। गुरुवार को क्लब की टीम कुष्ठ आश्रम पहुंची, जहां रह रही बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा कपड़े के थैले भी दिए गए। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। आश्रम में मौजूद महिलाओं ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब मिडटाउन ने सेनेटरी पैड और दलिया बांटा इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कल्पना शर्मा, सुधा शर्मा, सिम्मी अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, बीना अग्रवाल, सीमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.