मऊ, अप्रैल 22 -- मुहम्मदाबाद गोहना। नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर स्थित वृद्धाश्रम में अटल वयो अभ्युदया योजना के तहत बुधवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 125 महिला तथा पुरुष वृद्धजनों की जांच की गई। चिकित्सकों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को इस भीषण गर्मी में एक ही छत के नीचे समस्त रोगों का इलाज नि:शुल्क किया गया। इस मौके लक्षराम प्रसाद, त्रिरत्न, कीर्तिमान, पंकज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.