आगरा, मार्च 22 -- शहर के सहावर गेट नई हवेली स्थित वृद्धाश्रम में शनिवार को चित्रकला प्रश्नोत्तरी कार्यशाला हुई। कार्यक्रम सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के सहयोग से श्याम ग्राम उद्योग संस्थान छर्रा अलीगढ़ ने वृद्धाश्रम में चित्रकला प्रश्नोत्तरी कार्यशाला का आयोजन कराया। इस दौरान स्कूली बच्चों एवं वृद्धजनों की मिश्रित टीम बनाकर चित्रकला बनाई गई। इस दौरान संस्था प्रबंधक सोनू कुमार, वृद्ध आश्रम प्रबंधक योग्यता कुमारी, लेखाकार अनोखेलाल, अन्य सेवादार एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.