आगरा, मार्च 21 -- शहर के सहावर गेट नई हवेली स्थित वृद्धाश्रम में सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। इस दौरान समाज कल्याण विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश के सहयोग से श्याम ग्रामोद्योग संस्थान नगला बादशाह छर्रा अलीगढ़ ने उत्पादन एवं व्यवसायिक गतिविधियों को संपंन कराया। कार्यशाला में 90 बुजुर्गों को हस्त शिल्प अगरबत्ती, धूपबत्ती, मोमबत्ती सहित अन्य लघु उत्पादन कार्यों का प्रशिक्षण दिया। विभाग ने प्रतिभागियों को अगरबत्ती निर्माण के लिये कच्चा माल भी उपलब्ध कराया। जिससे वह प्रशिक्षण के बाद कार्य जारी रख सकें। कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक सोनू कुमार, आश्रम प्रबंधक योग्यता कुमारी, लेखाकार अनोखे लाल, सेवादार सचिन गौतम, संजय यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.