कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। वृद्धाश्रम में बुधवार को प्री-कैम्प, लघु विधिक सेवा एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आस्था मिश्रा ने आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उपस्थित सभी वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अमित मिश्र एवं तिलक नारायण, मंदीप अवस्थी, पीएलवी कृष्णा कपूर तथा वृद्धा आश्रम मैनेजर आलोक राय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.