बरेली, मार्च 12 -- बरेली। एक्साइट फाउंडेशन की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम 13 मार्च से 19 मार्च तक बदायूं रोड स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार नियमित योग एवं आध्यात्मिकवाद, ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं एक्साइट फाउंडेशन के गौरव मिश्रा ने बताया कि अधिकाधिक संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं वृद्धजन सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.