वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
आजमगढ़, जून 16 -- फरिहा। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अंबरपुर गांव में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिस्ट्रिक्ट चीफ लीगल ऑफिसर आशीष राय ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की नींव हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील रहना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विभिन्न नियमों, कानूनों एवं उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिस्ट्रिक्ट चीफ लीगल ऑफिसर के अलावा एलएलबी के छात्र-छात्राएं, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वृद्धजनों को उनके अधिकारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.