गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि बड़गों स्थित गोकुलधाम वृद्धाश्रम में प्रथम बैच शुरू किया गया है। वृद्धाश्रम परिसर में 75 वरिष्ठजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें लिफाफा बनाना एवं सिलाई, कढ़ाई, अगरबत्ती और मोमबत्ती बनाना सिखाया जा रहा है। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी बाराबंकी की फेयरडील ग्रामोद्योग सेवा समिति को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.