चतरा, अक्टूबर 2 -- चतरा, विधि संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर चतरा स्थित वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डालसा चतरा के सचिव तारकेश्वर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सचिव तारकेश्वर दास ने आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताया और उनकी आपबीती भी सुनी। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की नींव और अनुभव के भंडार हैं, उनका सम्मान और देखभाल करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- बुजुर्गों को किया गया कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक इस मौके पर सचिव ने वृद्धजनों को सरकार द्वारा उनके हित में चलाई जा रही विभि...