प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर महुली बाजार स्थित वृद्धाश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ मिलकर केक काटा। इसके बाद वृद्धजनों को भोजन कराया और फल वितरित किया। सभी ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। डॉ. नीरज त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा और आरपी वर्मा ने राहुल गांधी के योगदान को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, महेंद्र शुक्ला, लोहा सिंह, काशी नारायण मिश्रा, डॉ. अभय प्रताप सिंह, प्रेम शंकर द्विवेदी, संदीप त्रिपाठी, योगेश यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- केक काटकर मनाय...