वृद्धाश्रम में मंत्री ने व्यवस्था परखी
वाराणसी, जुलाई 1 -- रामनगर (वाराणसी), संवाद। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मंगलवार को नि:शुल्क वृद्धाश्रम में व्यवस्था परखी। कहा कि यहां बुजुर्गों की सेवा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यह उनके सम्मान, सुखद जीवन और सुरक्षा का केंद्र है। आश्वस्त किया कि भविष्य में आधुनिक वृद्धाश्रम विकसित किए जाएंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर जीवन के लिए कटिबद्ध है। संवाद के बाद उन्होंने बुजुर्गों के साथ भोजन भी किया। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से रिकॉर्ड समय में यहां अत्याधुनिक वृद्धाश्रम का निर्माण कराया गया। उनकी कल्पना थी कि काशी में ऐसा स्थान हो जहां बुजुर्ग सिर्फ रहें नहीं, बल्कि वह उनके सम्मान और सुरक्षा का केंद्र हो। यह भी पढ़ें- एसबीआई फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम को भेंट की एंबुलेंस नि:शुल्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.