भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ईरान संकट के बीच जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कमी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिस परिवार में सदस्यों की संख्या कम है तो वहां पर हीटर, इंडक्शन चूल्हा और लकड़ी-कोयले की सहायता से खाना बन रहा है। वहीं बड़े परिवार, होटल व वृद्धाश्रम जैसे संस्थान में अधिक संख्या में लोगों के लिए खाना बनाना चुनौती बन गई है।लोदीपुर स्थित सामाजिक सुरक्षा निदेशालय व समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सहारा में अब महज दो से तीन दिन का गैस सिलेंडर शेष बचा है। अगले सप्ताह से वृद्धाश्रम में रहने वाले 50 बुजुर्गों और कर्मियों के लिए खाना बनाने के लिए लकड़ी व कोयले का इंतजाम की तैयारी चल रही है। वृद्धाश्रम के अधीक्षक रंजन कुमार ने बताया कि बुजुर्गों के भोजन, नाश्ता, गर्म पानी और चाय समेत अन्य कार्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.