कोडरमा, जून 28 -- झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया स्थित वृद्धाश्रम में जरूरतमंद व असहाय लोगों के बीच भोजन और वस्त्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना था। अनीता यादव वेलफेयर फाउंडेशन के के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है और इसी सोच के साथ समय-समय पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर फाउंडेशन की डायरेक्टर अनीता कुमारी, सुमित कुमार समेत संस्था के स्वयंसेवक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मानवता की थाली संस्था का मना स्थापना दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...