कौशाम्बी, मार्च 3 -- ओवा स्थित वृद्धाश्रम में आवासित बुजुर्गों ने मंगलवार को प्रबंधक के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया। इस दौरान प्रबंधक आलोक राय ने सभी महिला-पुरुष वृद्धजनों को अंग वस्त्र प्रदान कर आशिर्वाद लिया। ओसा स्थित वृद्धाश्रम में लगभग 60 वृद्धजन इन दिनों अपनों से दूर रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं। इन वृद्धजनों को पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो और अपनों की याद में पर्व का मजा खराब न हो इसे लेकर वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय संजीदा नहर आए। उन्होंने वृद्धजनों के खाने के लिए गुझिया समेत विभिन्न पकवान बनवाया तो दूसरी ओर उन्हें पर्व के मौके पर अंगवस्त्र भी वितरित किया। इतना ही नहीं उन्होंने सभी वृद्धजनों को अबीर-गुलाल लागर उनका आशिर्वाद लिया। वृद्धजनों ने भी पूरे उत्साह के साथ वृद्धाश्रम प्रबंधक को अबीर-गुलाल लगाकर होली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.