लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत वृद्धाश्रम सलेमपुर कोन में चेयर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृद्धजनों, योग साधकों व वृद्धाश्रम के कर्मियों ने कुर्सी पर बैठकर विभिन्न सूक्ष्म योगिक क्रियाओं, योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन बरनवाल के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग सहायक राजदीपिका तिवारी ने विभिन्न सूक्ष्म योगिक क्रियाओं व योगाभ्यास कराया। साथ ही योग रंजन फाउंडेशन की प्रगति बरनवाल ने ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। वृद्धाश्रम के आशीष कुमार, अशोक वर्मा, सर्वेश सिंह, शिवम, महेंद्र सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- बारो विद्यालय में योग सीख रहे बच्चे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...