शामली, जनवरी 2 -- ठंड से जूझ रहे वृद्धों के लिए आर्य समाज मंदिर झिंझाना के समाजसेवी अशोक बहादुर और सहयोगियों ने वृद्धाश्रम में गर्म कंबल, खाद्य सामग्री और जलावन लकड़ी वितरित की। उन्होंने बुजुर्गों की सेवा को नैतिक कर्तव्य बताया और समाज से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। कार्यक्रम में वृद्धों के चेहरों पर संतोष देखा गया। कार्यक्रम में अश्विन शर्मा, अभिनव गर्ग, अक्षय, मनीष सहित अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...