शाहजहांपुर, मार्च 11 -- बनतारा स्थित वृद्धाश्रम में सोमवार को उड़ान की उम्मीद संस्था की ओर से होली के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें गुजिया, समोसा व घर का बना मिष्ठान वितरित किया। संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों की जरूरतों का ध्यान रखने और उन्हें मानसिक सहयोग देने के लिए संस्था आगे भी ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष रेखा मोदी, महासचिव रश्मि गुप्ता और महामंत्री शैली गुप्ता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.