वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए मुहैया कराई गई उपयोगी सामग्री
मऊ, जून 17 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। अधिरोहण सामाजिक संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में सेवा और सहयोग का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है। संस्थान की निस्वार्थ सेवा और समर्पण का परिणाम है कि अब समाज के लोग स्वयं आगे बढ़कर वृद्धजनों की सहायता के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में साधना प्रसाद द्वारा वॉकर, पवन प्रधान द्वारा मच्छरदानियां, बीना राय द्वारा वस्त्र सेवा तथा मोनी राय द्वारा दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री एवं कपड़े प्रदान किए गए। साथ ही वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को फल, उनके लिए कच्चे आम का मीठा अचार सीजन वाला सहित अन्य खाद्य सामग्री भी भेंट की गई। संस्थान की संस्थापिका ने कहा कि अधिरोहण का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। समाज के सहयोग से ही वृद्धाश्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.