वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच पहुंचे न्यायायुक्त, अधिकारों के प्रति किया जागरूक
रांची, जून 15 -- रांची, संवाददाता। डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) के बैनर तले सोमवार को नगड़ी स्थित कुलगु ओल्ड एज होम में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सशक्तीकरण और गरिमा विषय पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नालसा जागृति योजना-2025 के तहत आयोजित कार्यक्रम में न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा (प्रथम) ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों और कमजोर वर्गों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना है। उन्होंने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम, 2007 की जानकारी देते हुए जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता देने की बात कही। न्यायायुक्त ने वृद्धाश्रम के किचन और अटल क्लिनिक का निरीक्षण कर दवाओं व सुविधाओं का जायजा लिया तथा बुजुर्गों से बातचीत की। यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.