प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- प्रतापगढ़। शहर के महुली स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को सम्मान समारोह समाजसेवी रामचंदर उमरवैश्य के नेतृत्व में हुआ। एलायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जिला उमरवैश्य समाज के सामूहिक विवाह के संयोजक जवाहरलाल बच्चा, वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने बुजुर्गों को भोजन वितरित करने के बाद अंगवस्त्र दिया। इस दौरान शिवकुमार, बब्बू उमरवैश्य, सूरज कुमार उमरवैश्य, जवाहरलाल बच्चा, दादा जयराम, शिव बाबू, आशिक अली, धर्मेंद्र, अमित, पंकज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...