सुल्तानपुर, मार्च 29 -- गोसाईगंज, संवाददाता। लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला 'रिंकू भैया' के जन्मदिन और प्रख्यात समाजसेवी स्व. चंद्रशेखर शुक्ला 'बेबी भैया' की प्रथम पुण्यतिथि के पर सुल्तानपुर स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निराश्रित वृद्धों के बीच केक काटकर कार्यक्रम को सेवा और संवेदना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ला ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके सुख-दुख को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा स्व. चंद्रशेखर शुक्ला के आदर्शों से जुड़ी है और वे उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलकर असहाय, पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ब्लॉक प्रमुख ने बुजुर्गों के साथ केक काटते हुए प्रभाकर शुक्ला 'रिंकू भैया' के दीर्घायु होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.