पाकुड़, जून 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर पाकुड़ के सोनाजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कार्यक्रम का सुचारु समन्वय और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्चुअल कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास सत्र शुक्रवार को दूसरे दिन भी सुबह 7:00 से 8:00 तक की गई। उक्त कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रूपा बंदना किरो के देख रेख में किया गया। जिसमें वृद्धाश्रम के वृद्धजनों ने भाग लिया। योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने एवं स्वास्थ्य खुशहाल जीवन जीने के लिए योग के महत्व पर जानकारी साझा की गई। यह भी पढ़ें-...