बदायूं, मई 10 -- क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया स्थित वृद्धाश्रम में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को आधुनिक समय की चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए। कार्यक्रम में सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता को विस्तार से समझाया गया। पुलिस टीम ने जोर दिया कि ये केवल नंबर नहीं, बल्कि मुसीबत के समय महिलाओं के सबसे बड़े हथियार हैं। अपराधों के विरुद्ध जागरूकता ही असली सुरक्षा। इस मौके पर संचालक वेदव्यास शर्मा, महिला कांस्टेबल प्रियांशी तोमर, खुशी, तनु, दिव्या और सृष्टि चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...