हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। खुशियों के त्योहार होली के अवसर पर हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम के बुजुर्गों और ट्रस्ट के सदस्यों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर पारंपरिक और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाई। ट्रस्ट की निदेशक शशि सिंह ने कहा कि वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्ग हमारे परिवार का हिस्सा हैं और हमारा उद्देश्य उन्हें घर जैसा माहौल प्रदान कर उनके जीवन में उमंग भरना है। इस दौरान सह निदेशक जशनीत सिंह, संयोजक दीप्ति चुफाल, ट्रस्ट सदस्य इशू, पूनम, रमा, भवानी, मंजू लता कुंजवाल, मोहिनी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...