उरई, जून 13 -- उरई। संवाददाता जनपद में क्षय रोग विभाग द्वारा तीन हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से शिविर लगाकर संदिग्ध क्षय रोगियों की खोज का अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। शहर के राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम में विशेष क्षय रोग खोज शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान वहां उपस्थित 115 वृद्ध पुरुष एवं महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 53 संदिग्ध व्यक्तियों का हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा एक्स-रे किया गया। जिला क्षय नियंत्रण केंद्र उरई की टीम में सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजीव उपाध्याय, पीपीएम समन्वयक आलोक मिश्रा तथा एक्स-रे तकनीशियन पुरुषोत्तम दुबे ने बुजुर्गों की जांच की। टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को क्षय रोग के लक्षणों, बचाव एवं समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...