वृद्धाश्रम में कायस्थ महासभा द्वारा शौचालय का निर्माण
रांची, मार्च 23 -- रातू,प्रतिनिधि। प्रखंड के तिगराटोली के रामवती वृद्धा आश्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला जिला अध्यक्ष सुरभि सिन्हा ने वृद्ध महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण करवाया है। सुरभि ने शौचालय में उपयोग होने वाले सामान को वृद्धाश्रम के लोगों को सौंपा। सुरभि को रामवती वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों ने इसके लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया की कायस्थ महासभा भविष्य में वृद्ध आश्रम की समस्याओं के निदान करेगी, उन्होने सरकार और प्रशासन से भी निदान का आग्रह किया। कार्यक्रम में राजेश कुमार सिन्हा, प्रेम रंजन, शैलेश सिन्हा, अनीता रंजन सहित कई अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.