श्रावस्ती, फरवरी 26 -- श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग की ओर से भिनगा में संचालित वृद्धाश्रम में शुक्रवार से 12 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति ने बताया कि अटल वयो अभ्यूदय योजना के तहत योग शिविर का आयोजन होगा। इस योग शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल होकर योग प्रशिक्षण ले सकते हैं। शिविर में आयूष विभाग के योग प्रशिक्षण अरुण कुमार व रंजीता सिंह वृद्धजनों को योग का प्रशिक्षण देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...