वृद्धाश्रम में अनुभव आधारित प्रशिक्षण
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- लखीमपुर, संवाददाता। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में सलेमपुर कोन स्थित वृद्धाश्रम में अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 12 युवाओं ने भाग लिया। जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वृद्धजनों के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करना, उनकी युवा पीढ़ी से क्या अपेक्षाएं हैं इसे समझना आदि रहा। भारतीय योग संस्थान जिला महामंत्री शिवराम वर्मा ने वृद्धजनों को योग की मुख्य विधाओं के बारे में बताया। स्वयं सेवक गौरव पांडेय ने स्वरचित कविताओं से सभी वृद्धजनों का दिल जीत लिया। अंकित वर्मा, निधि सहगल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान रितेश वर्मा, अंकित वर्मा, तुषार भल्ला, नमन भल्ला, निधि सहगल, गौरव पांडेय, सौम्या वर्मा, लकी वर्मा, आकाश वर्मा, शिवा चौरसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.